×

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स, टॉप-7 में पांच भारतीय

आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट (वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं.

Most centuries in icc tournaments

(Image credit- X)

Most Centuries in ICC Tournaments: आईसीसी के टूर्नामेंट (वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दबदबा है. टॉप-5 में तीन खिलाड़ी शामिल हैं. आईसीसी टूर्नामेंट (वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

Rohit-Sharma
(Image credit- X)

01. रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं. रोहित शर्मा ने कुल आठ शतक लगाए हैं. रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में सात और चैंपियंस ट्रॉफी में एक शतक जड़ा है.

Sachin Tendulkar
Sachin-Tendulkar

02. सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने सात शतक लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने छह शतक वनडे वर्ल्ड कप में बनाए हैं, वहीं उन्होंने एक शतक चैंपियंस ट्रॉफी में जड़ा है.

Sourav-Ganguly
Sourav-Ganguly

TRENDING NOW


03. सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. सौरव गांगुली के बल्ले से भी आईसीसी टूर्नामेंट में कुल सात शतक आए हैं. सौरव गांगुली ने चार शतक वनडे वर्ल्ड कप में बनाए हैं, वहीं उन्होंने तीन शतक चैंपियंस ट्रॉफी में जड़ा है.

Chris Gayle ODI Runs
Chris Gayle ODI Runs

04. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. क्रिस गेल के नाम भी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सात शतक है. क्रिस गेल ने वनडे वर्ल्ड कप में दो, चैपियंस ट्रॉफी में तीन और टी-20 वर्ल्ड कप मे दो शतक जड़े हैं.

Virat Kohli Century in champions Trophy 2025
Virat Kohli Century in champions Trophy 2025

05. विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. विराट कोहली ने कुल छह शतक जड़े हैं. कोहली ने पांच शतक वनडे वर्ल्ड कप में लगाए हैं, वहीं उन्होंने एक शतक चैंपियंस ट्रॉफी में जड़ा है.

Shikhar Dhawan ICC Event Ambassador
Shikhar Dhawan ICC Event Ambassador

06. शिखर धवन

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. शिखर धवन के नाम कुल छह शतक है. शिखर धवन ने तीन शतक वनडे वर्ल्ड कप और तीन शतक चैपियंस ट्रॉफी में बनाए हैं.

Ricky Ponting ODI Centuries
Ricky-Ponting

07. रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का नाम लिस्ट में सातवें नंबर पर है. रिकी पोंटिंग के नाम आईसीसी टूर्नामेंट में कुल छह शतक है. रिकी पोंटिंग ने पांच शतक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में जड़ा है, वहीं उनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में एक शतक है.

इनके अलावा कुमार संगकारा और डेविड वॉर्नर के नाम भी कुल छह-छह शतक है.

Trending This Week