×

IPL में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली टॉप-7 जोड़ियां, टॉप पर कोहली- डिविलियर्स की जोड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड है.

IPL Century Partnership

(Image credit-X)

Most century partnerships in ipl history: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप का रिकॉर्ड आरसीबी के दो दिग्गज बल्लेबाजों का नाम है. आरसीबी की यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में पार्टनरशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी टॉप पर है. आईपीएल में सबसे ज्यादा 100 प्लस पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी…

Virat AB De villiars
(Image credit- X)

01. विराट कोहली-एबी डिविलियर्स

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी इस लिस्ट में टॉप पर हैं. आरसीबी के लिए खेलते हुए इस जोड़ी ने 10 बार शतकीय साझेदारी की है. दोनों के बीच 229 रन सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है जो 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया गया था. डिविलियर्स ने 129 रन और कोहली ने 109 रन की पारी खेली थी.

Kohli- Gayle
(Image credit- X)

02. विराट कोहली- क्रिस गेल

विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. दोनों बल्लेबाजों ने नौ बार शतकीय साझेदारी की है. दोनों के बीच 204 रन सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है जो 2012 में दिल्ली डेयरविल्स के खिलाफ हुई थी.

Shikhar dhawan David warner
(Image credit- X)

TRENDING NOW


03. शिखर धवन- डेविड वॉर्नर

शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. दोनों बल्लेबाजों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए छह शतकीय साझेदारी है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 139 रन सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है जो केकेआर के खिलाफ 2017 में आई थी.

Kohli Du plessis
(Image credit- IPL/BCCI)

04. विराट कोहली- फाफ डु प्लेसिस

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. आरसीबी के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच छह बार शतकीय साझेदारी हुई है. 172 रन की साझेदारी दोनों बल्लेबाजों के बीच सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है जो 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई थी.

KL Rahul Mayank agarwal
(Image credit- @StarSportsIndia X)

05. केएल राहुल- मयंक अग्रवाल

केएल राहुल-मयंक अग्रवाल की जोड़ी लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने पांच बार शतकीय साझेदारी की थी. 183 रन की साझेदारी दोनों बल्लेबाजों के बीच सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2020 में बना था.

Jonny bairstow David warner
(Image credit- @IPL X)

06. डेविड वॉर्नर- जॉनी बेयरस्टो

डेविड वॉर्नर- जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी का नाम लिस्ट में छठे नंबर पर है. दोनों बल्लेबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पांच बार शतकीय साझेदारी की है. 185 रन की साझेदारी वॉर्नर- बेयरस्टो की सबसे बड़ी साझेदारी है जो 2019 में आरसीबी के खिलाफ आई थी.

Gambhir Uthappa
(Image credit- X)

07. गौतम गंभीर- रॉबिन उथप्पा

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर गौतम गंभीर- रॉबिन उथप्पा की जोड़ी का नाम है. गंभीर- उथप्पा ने केकेआर के लिए पांच बार शतकीय साझेदारी की है. गौतम गंभीर- रॉबिन उथप्पा के बीच 158 रन की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी हुई थी जो साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ आई थी.

Trending This Week