×

सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई हलचल, एक साथ संगाकारा, क्रिस लीन सबको छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 रन की पारी खेलकर टी20 फॉर्मेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Surya Kumar yadav

Surya Kumar Yadav Create History: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड क्रिकेट में हलचल मचा दी है. सूर्या टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार लगातार 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

temba-bavuma

1. टेंबा बावुमा

इस खास लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के क्पतान टेम्बा बावुमा का नाम पहले नंबर पर आता है. बावुमा ने साल 2019 से 2020 के बीच टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी के दौरान लगातार 13 पारियों में 25 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था.

Suryakumar Yadav

2. सूर्यकुमार यादव

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 2025 में लगातार 12 टी20 पारियों में 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बल्लेबाजी में लगाया है.


3. ब्रैड हॉज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने साल 2005 से लेकर 2007 के बीच 11 पारियों में लगातार बैटिंग करते हुए 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था.

4. जैक्स रूडोल्फ

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जैक्स रूडोल्फ ने 2014 से लेकर 2015 के बीच में 11 बार 25+ का स्कोर लगातार बल्लेबाजी में बनाया था.

Kumar Sangakkara

5. कुमार संगाकारा

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने 2015 में लगातार बल्लेबाजी के दौरान 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था.

Trending This Week