• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 08, 2024, 02:46 PM IST

Published On Sep 08, 2024, 02:46 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2024, 02:46 PM IST

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ी का नाम शामिल है.

1 /6

01. सौद शकील (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के बल्लेबाज सौद शकील ने टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार सात बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. पाकिस्तान के लिए 12 टेस्ट खेलने वाले सौद शकील ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद उन्होंने यह कारनामा किया था. (Image credit- ICC X)

2 /6

02. बर्ट सुटक्लिफ (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के बर्ट सुटक्लिफ ने टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार छह बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. उन्होंने 1947 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद लगातार छह बार यह कारनामा किया था. बर्ट सुटक्लिफ ने न्यूजीलैंड के लिए 42 टेस्ट खेले थे. (Image credit- ICC X)

3 /6

03. सईद अहमद (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के सईद अहमद ने भी यह कारनामा किया है. उन्होंने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद लगातार छह बार 50 प्लस का स्कोर किया है. (Image credit- ICC X)

4 /6

04. बेसिल बुचर (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के बेसिल बुचर ने 1958 में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद लगातार छह बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था. बेसिल बुचर ने वेस्टइंडीज के लिए कुल 44 टेस्ट खेले. (Image credit- ICC X)

5 /6

05. सुनील गावस्कर (भारत)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. सुनील गावस्कर ने भी डेब्यू के बाद लगातार छह बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है.(Image credit- ICC X)

6 /6

06. कामिंडू मेंडिस

श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. कामिंडु मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 50 प्लस स्कोर बनाए. कामिंडु मेंडिंस का डेब्यू के बाद यह लगातार छठा 50 प्लस स्कोर है. (Image credit- X)