×

आरसीबी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा हारने वाली टीम बनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया.

RCB

(Image credit- RCB X)

Most defeats at a venue in the IPL: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में पंजाब किंग्स के हाथों आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी को बेंगलुरु में अपने घरेलू मैदान पर यह 46वीं हार मिली है, किसी टीम ने आईपीएल के इतिहास में किसी एक मैदान पर इतने मैच नहीं हारे हैं. आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मुकाबला हारने वाली टीमें…

rcb-2025
(Image credit- X)

01. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल में एक मैदान पर सबसे ज्यादा मुकाबले गंवाए हैं. आरसीबी को अपने होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 46 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Delhi Capitals
(Image credit- ipl x)

02. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. दिल्ली की टीम ने अपने होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 45 मुकाबले गंवाए हैं,

KKR squad
KKR squad


03. केकेआर

केकेआर की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. केकेआर ने अपने घरेलू मैदान इ़डेन गार्डन्स कोलकाता में 38 मुकाबले गंवाए हैं.

Mumbai Indians
Mumbai Indians

04. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. मुंबई इंडियंस की टीम को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में 34 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

pbks
pbks

05. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स टीम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. पंजाब किंग्स को टीम को अपने घरेलू मैदान मोहाली में 30 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

Trending This Week