×

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने वाले टॉप-05 खिलाड़ी

चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18वां दोहरा शतक जड़कर टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बनाई है.

Cheteshwar Pujara double century

(Image credit- X)

First-Class Most Double Hundreds: चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी मैच में दोहरा शतक जड़ा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका 18वां शतक है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-05 बल्लेबाजों की लिस्ट…

01. डॉन ब्रैडमेन

ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. डॉन ब्रैडमैन ने 19 साल के करियर (1928/29- 1947/48) में कुल 37 दोहरे शतक लगाए हैं. (Image credit- ICC X)

02. वैली हैमंड

इंग्लैंड के वैली हैमंड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वैली हेमंड ने 21 साल के करियर (1925- 1946/47) में कुल 36 दोहरे शतक लगाए. (Image credit- ICC X)


03. पैट्सी हेंड्रेन

इंग्लैंड के पैट्सी हेंड्रेन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. पैट्सी हेंड्रेन ने 17 साल (1919-1936) के करियर में कुल 22 दोहरे शतक लगाए. (Image credit- ICC X)

04. चेतेश्वर पुजारा

भारत के चेतेश्वर पुजारा का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. चेतेश्वर पुजारा ने 15 साल (2008/09- 2023/24) के करियर में 18 दोहरे शतक जड़ चुके हैं. (Image credit- ICC X)

05. हरबर्ट सटक्लिफ

इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. हरबर्ट सटक्लिफ ने 17 साल के करियर (1922-1939) में कुल 17 शतक लगाए थे. (Image credit- ICC X)

Trending This Week