×

2024 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में कई बड़े नाम

इस लिस्ट में कई बड़े बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. जिनके बारे में फैंस अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं.

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हुए. आउट होते ही शुभमन गिल का नाम उन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में जुड़ गया जो इस साल सबसे सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं.

Bumrah bowling during a Test match

1. जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में पहले नंबर पर है. बुमराह अपने गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाते हैं. हालांकि इस साल जब वह बल्लेबाजी करने आए हैं तो उनके होश भी उड़े हुए ही नजर आए हैं. बुमराह इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

2. शुभमन गिल

बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल इस साल तीसरी बार शून्य पर आउट हुए. गिल भारतीय बल्लेबाजों के लिस्ट में दूसरे स्थान पर शामिल हो गए हैं. शुभमन गिल हालांकि काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और वह इस खराब रिकॉर्ड को भूल अगली पारी में कमाल करना चाहेंगे.

Sanju Samson

TRENDING NOW


3. संजू सैमसन

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 2024 में अब तक 3 बार डक का शिकार हुए हैं. संजू का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है.

virat kohli Test Records against all countries

4. विराट कोहली

2024 में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम है. कोहली इस साल 3 बार बिना खाता खोले इंटरनेशनल क्रिकेट में पवेलियन लौटे हैं.

5. रजत पाटीदार

भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. रजत पाटीदार साल 2024 में 2 बार डक का शिकार हुए है.

Trending This Week