• Home
  • Photos
  • टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे 'कंजूस' बॉलर्स, टॉप-7 में जायडेन सील्स की एंट्री

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे 'कंजूस' बॉलर्स, टॉप-7 में जायडेन सील्स की एंट्री

Edited By : Akhilesh Tripathi | Dec 02, 2024, 09:31 PM IST

Published On Dec 02, 2024, 09:31 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2024, 09:31 PM IST

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 15.5 ओवर में 10 मेडन के साथ सिर्फ पांच रन दिए. उन्होंने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार भी बनाया.

1 /7

01. बापू नादकर्णी

भारत के बापू नादकर्णी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने साल 1964 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 ओवर के स्पेल में 27 मेडन के साथ सिर्फ पांच रन दिए थे. उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. उन्होंने लगातार 21 मेडन फेंके थे. उनकी इकॉनोमी 0.15 की थी. (Image credit- ICC X)

2 /7

02. गैरी सोबर्स

वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 1956 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 ओवर के स्पेल में 11 मेडन के साथ सिर्फ तीन रन दिए थे, जबकि उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया था. उनकी इकॉनोमी 0.21 की थी. (Image credit- ICC X)

3 /7

03. बापू नादकर्णी

भारत के बापू नादकर्णी इस लिस्ट में एक बार फिर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. बापू नादकर्णी ने साल 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 14 ओवर के स्पेल में 11 मेडन के साथ सिर्फ तीन रन खर्च किए थे. उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. उनकी इकॉनोमी 0.21 की थी. (Image credit- BCCI X)


4 /7

04. माजिद खान

पाकिस्तान के माजिद खान लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 1977 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर के स्पेल में आठ मेडन के साथ सिर्फ तीन रन दिए थे, उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली थी. उनकी इकॉनोमी 0.30 की थी. (Image credit- ICC X)

5 /7

05. राबर्ट व्हाइट

इंग्लैंड के राबर्ट व्हाइट लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 1928 में डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 ओवर के स्पेल में 10 मेडन के साथ सिर्फ चार रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. उनकी इकॉनोमी 0.30 की थी. (Image credit- X)

6 /7

06. हेडली वेरिटी

इंग्लैंड के हेडली वेरिट का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. उन्होंने 1935 में लीड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 ओवर के स्पेल में 11 मेडन के साथ सिर्फ चार रन दिए थे, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. उनकी इकॉनोमी 0.30 की थी. (Image credit- ICC X)

7 /7

07. जायडेन सील्स

वेस्टइंडीज के जायडेन सील्स इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वह इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किंग्स्टन में खेले गए मैच में 15.5 ओवर में 10 मेडन के साथ सिर्फ पांच रन दिए. उन्होंने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उनकी इकॉनोमी 0.31 की थी. (Image credit- ICC X)