×

IPL 2026 के ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, अनजान नामों पर खूब लुटाया पैसा

IPL 2026 की नीलामी के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से रहे. कैमरन ग्रीन इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा.

Ipl-2026-5-expensive-players

Ipl-2026-5-expensive-players

आईपीएल 2026 का प्लेयर्स ऑक्शन खत्म हो चुका है. इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन रहे. देखते हैं इस सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से हैं.

Cameron-green IPL Price
Cameron-green IPL Price

कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. और पहले से माना जा रहा था कि इस खिलाड़ी पर टीमें काफी रकम लुटाएंगी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी पर 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. वह आईपीएल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए.

Matheesha Pathirana
Matheesha Pathirana

मतीशा पथिराना

श्रीलंका के मतीशा पथिराना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था. और फिर इस नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

PRASHANT-VEER
PRASHANT-VEER


प्रशांत वीर

उत्तर प्रदेश के अमेठी में जन्में प्रशांत वीर ने यूपी टी20 में नोएडा सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया. बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

Kartik Sharma
Kartik Sharma

कार्तिक शर्मा

यह विकेटकीपर बल्लेबाज राजस्थान के रहने वाले हैं. और वहीं के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. कार्तिक शर्मा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. और चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए भी 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए. वह संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए. 19 साल के इस खिलाड़ी में चेन्नई ने बड़ा निवेश किया है.

Liam Livingstone
Liam Livingstone

लियाम लिविंगस्टन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. पहले उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था. लेकिन जब उन्हें नीलामी में दोबारा लाया गया तो उनके लिए टीमों में काफी मुकाबला देखा गया. उन्हें 13 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

मुस्ताफिजुर रहमान

बांग्लादेश के बाएं हाथ के पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

Trending This Week