• Home
  • Photos
  • IPL 2026: करोड़पति खिलाड़ी पानी पिलाने को मजबूर, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे

IPL 2026: करोड़पति खिलाड़ी पानी पिलाने को मजबूर, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 28, 2026, 04:07 PM IST

Published On Apr 28, 2026, 04:07 PM IST

Last UpdatedApr 28, 2026, 04:07 PM IST

आईपीएल के आधे सीजन बीत जाने के बाद भी कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्हें अब तक मौका मिलने का इंतजार है.

1 /5
Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात करोड़ रुपये देकर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया था. लेकिन यह खिलाड़ी आईपीएल 2026 में केवल एक ही मैच अभी तक खेल पाया है. एक मैच में वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर्स उतरे थे और उन्होंने नाबाद 29 रन की पारी खेली थी.

2 /5
Josh Inglis

जोश इंग्लिस

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8.60 करोड़ में खरीदा था. शादी की वजह से वह बाद में टीम से जुड़े, मगर इंग्लिस को अब तक मौका नहीं मिल सका है.

3 /5
Mayank Yadav

मयंक यादव

लखनऊ सुपरजांयट्स की टीम ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. 11 करोड़ का यह खिलाड़ी इस सीजन सिर्फ एक ही मैच खेल सका है.


4 /5
Liam Livingstone

लियाम लिविंगस्टन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को भी आईपीएल 2026 में मोटी रकम मिली थी. लिविंगस्टन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ में खरीदा था. लिविंगस्टन को इस सीजन सिर्फ दो मैच में मौका मिला है. दो मैच में उन्होंने 15 रन बनाए हैं.

5 /5
Prashant Veer

प्रशांत वीर

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अनकैप्ड प्लेयर्स प्रशांत वीर पर भी मोटी रकम लुटाई थी. 20 साल के प्रशांत वीर को भी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ दिए थे. इस सीजन प्रशांत वीर ने भी सिर्फ दो मैच खेले हैं. दो मैच में उनके नाम 49 रन है.