×

IPL: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, ऋषभ पंत ने सबको पछाड़ा

ऋषभ पंत के लिए सबसे बड़ी बोली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने लगाई, लखनऊ सुपरजायंट्स ने उनके लिए 27 करोड़ की बोली लगाई.

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Most expensive players of IPL: ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट..

01. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा. (Image credit- @LucknowIPL X)

02. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 26.75 करोड़ में अपने नाम किया. (Image credit- @PunjabKingsIPL X)

TRENDING NOW


03. मिचेल स्टॉर्क

मिचेल स्टॉर्क आईपीएल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. स्टॉर्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 में 24.75 करोड़ में खरीदा था. (Image credit- X)

Venktesh Iyer
Venkatesh Iyer

04. वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा.

Trending This Week