×

WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा से शिखा पांडे तक- WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली में चल रही है. इस बार की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी कौन सी रही हैं. एक नजर डालते हैं. दीप्ति शर्मा दीप्ति शर्मा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. भारत की इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स...

WPL Auction

WPL Auction

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली में चल रही है. इस बार की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी कौन सी रही हैं. एक नजर डालते हैं.

Deepti Sharma in WPL
Deepti Sharma in WPL

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. भारत की इस ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी टीम में शामिल कर ही चुकी थी. लेकिन तभी यूपी वॉरियर्ज ने अपना तुरुप का पत्ता चला. और आरटीएम का इस्तेमाल किया और उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

एमिला केर

न्यूजीलैंड की इस गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में 3 करोड़ रुपये मे अपनी टीम में रखा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

Shikha-Pandey
Shikha-Pandey

TRENDING NOW


शिखा पांडे

.भारत की इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर का बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी. उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा.

सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड की इस ऑलराउंडर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था उन्हें 2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा.

meg-lanning
meg-lanning

मैग लैनिंग

ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्ज ने 1 करोड़ 90 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

शिनेल हेनरी

वेस्टइंडीज की इस ऑलराउंडर दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.

Shree-Charani
Shree-Charani

श्रीचरणी

भारत की वनडे विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी को भी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और उन्हें 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा.

Trending This Week