• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय

टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय

Edited By : Saurav Kumar | Dec 06, 2024, 05:07 PM IST

Published On Dec 06, 2024, 05:07 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2024, 05:07 PM IST

टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार फाइफर लेने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाजों की लिस्ट...

1 /6

1. वसीम अकरम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और दुनिया के सबसे खतरनाक बांए हाथ के तेज गेंदबाज माने जाने वाले वसीम अकरम ने अपने 104 टेस्ट मैच के करियर में 181 पारियों में 25 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में हासिल किए थे.

2 /6

2. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दूसरे नंबर पर आते हैं. स्टार्क ने 91 टेस्ट की 173 पारियों में 15 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया है. स्टार्क ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में भी पांच विकेट हॉल अपने नाम किया.

3 /6

3. एलन डेविडसन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डेविडसन ने 44 टेस्ट की 82 पारियों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 14 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट टेस्ट की पारी में हासिल किया था.

4 /6

4. मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 73 टेस्ट के अपने करियर में 140 पारियों में 12 बार 5 या उसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे.

5 /6

5. चमिंडा वास (श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 111 टेस्ट की 194 पारियों में 12 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था.

6 /6

6. जहीर खान (भारत)

भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान इस लिस्ट में छठे नंबर पर आते हैं. जहीर खान ने अपने टेस्ट करियर के 165 पारियों में 11 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे.