• Home
  • Photos
  • T20 में सबसे ज्यादा बार 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले प्लेयर्स, लिस्ट में एक भारतीय

T20 में सबसे ज्यादा बार 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले प्लेयर्स, लिस्ट में एक भारतीय

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 23, 2025, 03:58 PM IST

Published On Aug 23, 2025, 03:58 PM IST

Last UpdatedAug 23, 2025, 03:58 PM IST

टी20 में एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि इमरान ताहिर ने पांचवीं बार हासिल की है. वह सबसे ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर हैं.

1 /6
Shaheen shah afridi

शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पांच बार टी-20 में फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा कर चुके है. शाहीन अफरीदी ने अब तक 224 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 312 विकेट है.

2 /6
shakib-al-hasan

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन भी पांच बार टी-20 में ‘फाइव विकेट हॉल’ लेने का कारनामा किया है. शाकिब अल हसन ने 456 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 499 विकेट लिए हैं.

3 /6
Lasith malinga

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी टी-20 में पांच बार ‘फाइव विकेट हॉल’ लेने का कारनामा किया था. लसिथ मलिंगा ने 295 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 390 विकेट चटकाए हैं.


4 /6
Imran Tahir

इमरान ताहिर

साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भी पांच बार टी-20 में ‘फाइव विकेट हॉल’ हासिल किया है. 46 साल के इमरान ताहिर ने 436 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 554 विकेट अपने नाम किए हैं.

5 /6
Bhuvneshwar Kumar 5 Wickets haul in t20I

भुवनेश्वर कुमार

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी टी-20 में पांच बार ‘फाइव विकेट हॉल’ हासिल करने का कारनामा कर चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 309 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 327 विकेट लिए हैं.

6 /6
David Wiese

डेविड वीजे

नामीबिया के गेंदबाज डेविड वीजे टी-20 में सबसे ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टी-20 में सात बार यह कारनामा किया है. डेविड वीजे ने 402 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 329 विकेट लिए हैं.