टॉप-5 भारतीय ओपनर जिन्होंने ODI में लगाए सबसे ज्यादा चौके
Published On Aug 05, 2024, 06:24 PM IST
Last UpdatedAug 05, 2024, 06:24 PM IST
भारत टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को जितना छक्का लगाना पसंद उतना ही उन्हें चौका लगाना भी अच्छा लगता है. ऐसा उनके आंकड़े कहते हैं.
5. शिखर धवन
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि धवन का बल्ला वनडे फॉर्मेट में जमकर चलता था. शिखर धवन ने अपने करियर में 166 वनडे मैच में 842 चौके लगाए हैं.
4. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं. हालांकि रोहित को चौका लगाना भी काफी पसंद है. उन्होंने 177 वनडे मैचों में पारी का आगाज करते हुए 866 चौके लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8801 रन निकले हैं.
3. सौरव गांगुली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी अपने करियर में कई मैचों में बतौर ओपनर खेल चुके हैं. दादा ने 242 वनडे मैचों में ओपनिंग की है. इस दौरान उनके बल्ले से 9146 रन और 935 चौके निकले हैं.
2. वीरेंदर सहवाग
पूर्व विस्फोटक भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने अपने करियर में 204 वनडे मुकाबलों में ओपनिंग की थी. उनके बल्ले से इस दौरान 7340 रन निकले. वनडे में सहवाग ने 999 चौके लगाए थे.
1. सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 344 वनडे मैचों में ओपनिंग की. इस दौरान सचिन ने सबसे अधिक 1776 चौके लगाए. सचिन ने बतौर सलामी बल्लेबाज 15310 रन बनाए थे.