• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दिग्गज बैटर्स, शुभमन गिल की लिस्ट में एंट्री

WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दिग्गज बैटर्स, शुभमन गिल की लिस्ट में एंट्री

Edited By : Akhilesh Tripathi | Oct 11, 2025, 05:59 PM IST

Published On Oct 11, 2025, 05:59 PM IST

Last UpdatedOct 11, 2025, 05:59 PM IST

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल का यह 10वां शतक है.

1 /5
Joe root century

01. जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. जो रूट ने 69 मैच की 126 इनिंग में 21 शतक लगाए हैं.

2 /5
steve-smith

02. स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. स्टीव स्मिथ ने 55 मैच की 95 इनिंग में 13 शतक लगाए हैं.

3 /5
kane-williamson

03. केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी केन विलियमसन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. केन विलियमसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 28 मैच की 50 इनिंग में 11 शतक जड़े हैं.

4 /5
Marnus Labuschagne

04. मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. मार्नस लाबुशेन ने 53 मैच की 96 इनिंग में 11 शतक लगाए हैं.

5 /5
Shubman Gill Century

05. शुभमन गिल

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. गिल ने 39 मैच की 71 इनिंग में 10 शतक लगाया है. शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नौ-नौ शतक है.