×

RCB के हाथ लगा हीरा, 2025 में गेंदबाजी से मचाया कहर, देखें इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 323 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत में उनके तेज गेंदबाज जैकब हेनरी का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए. पूरी सीरीज में उन्होंने 23 विकेट लिए. वह इस साल तीनों फॉर्मेट में...

most-wickets-in-2025

most-wickets-in-2025

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 323 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत में उनके तेज गेंदबाज जैकब हेनरी का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए. पूरी सीरीज में उन्होंने 23 विकेट लिए. वह इस साल तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. देखते हैं कि साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज कौन से हैं.

richard-ngarava
richard-ngarava

रिचर्ड न्गारावा

जिम्बाब्वे के बाएं हाथ के पेसर रिचर्ड न्गारावा ने ने साल 2025 में 35 मैच खेले 56 विकेट अपने नाम किए. उनका बेस्ट 37 रन देकर पांच विकेट था. रिचर्ड ने इस साल पारी में एक बार पांच विकेट लिए.

जेडन सील्स

वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स ने 26 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 56 विकेट लिए. साल 2025 में सील्स नका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर छह विकेट रहा. उन्होंने पारी में दो बार पांच विकेट रहा.

kuldeep-yadav
kuldeep-yadav

TRENDING NOW


कुलदीप यादव

भारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने साल 2025 में कुल 25 मैच खेले और 60 विकेट लिए. उनका बेस्ट 82 रन देकर पांच विकेट रहा. कुलदीप ने इस साल एक बार पारी में पांच विकेट अपने नाम किए.

ali-dawood
ali-dawood

अली दाऊद

पाकिस्तान की स्पोर्ट्स सिटी सियालकोट में पैदा हुए और बहरीन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले अली दाऊद ने साल 2025 में 37 मैच खेले. और इन मैचों में 63 विकेट लिए. उनका बेस्ट 19 रन देकर सात विकेट रहा. वहीं उन्होंने 1 बार पारी में पांच विकेट लिए.

Muzarabani
Muzarabani

ब्लेसिंग मुजरबानी

जिम्बाब्वे के इस मीडियम पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी के लिए भी साल 2025 में 65 विकेट लिए. मुजरबानी ने कुल 31 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने तीन बार पारी में पांच विकेट लिए. और उनका बेस्ट 58 रन देकर सात विकेट रहा.

मैट हेनरी

दूसरे नंबर पर भी न्यूजीलैंड का ही गेंदबाज है. हेनरी ने इस साल 27 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 विकेट लिए. उनका बेस्ट 39 रन देकर छह विकेट रहा. उन्होंने भी साल में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए.

jacob-duffy
jacob-duffy

जैकब डफी

न्यूजीलैंड के इस पेसर ने साल 2025 में कुल 36 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर 81 विकेट लिए. उनका बेस्ट 34 रन देकर पांच विकेट रहा. डफी ने साल में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए.

Trending This Week