IPL 2026: सुनील नरेन ने आईपीएल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किरॉन पोलार्ड को पीछे छोड़ा
Published On Mar 29, 2026, 08:05 PM IST
Last UpdatedMar 29, 2026, 08:05 PM IST
सुनील नरेन ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया और इसके बाद से वह लगातार केकेआर का हिस्सा हैं.
01. सुनील नरेन
सुनील नरेन ने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए साल 2012 में डेब्यू किया था. पिछले 14 साल से वह लगातार केकेआर का हिस्सा बने हुए हैं. सुनील नरेन ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरे तो यह उनका आईपीएल में 190वां मैच था. इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी प्लेयर्स…
02. कीरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल में कुल 190 मैच खेले हैं. उन्होंने साल 2012 में केकेआर के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद वह लगातार टीम के साथ बने हुए हैं.
03. एबी डिविलियर्स
वेस्टइंडीज के एक और ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कीरोन पोलार्ड ने 189 मैच खेले थे.
04. डेविड वॉर्नर
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था.
05. ड्वेन ब्रावो
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला. डेविड वॉर्नर ने भी आईपीएल में 184 मैच खेले हैं.