×

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन डालने वाले बॉलर्स, टॉप पर RCB का बड़ा सितारा

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आरसीबी का बड़ा सितारा टॉप पर है...

Most Maiden Over in IPL History: आईपीएल में आमतौर पर आपने बल्लेबाजों का धमाका देखा होगा. हालांकि इस लीग में कई गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जो काफी किफायती रहे हैं और बल्लेबाजों के धूम के बीच मैच में कई बार मेडन ओवर भी डाल चुके हैं. यहां जानिए उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा मेडन ओवर आईपीएल में डाले हैं.

1. भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन डालने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के पास है. भुवनेश्वर कुमार फिलहाल आरसीबी का हिस्सा हैं. उन्होंने 177 मैच में अब तक 14 मेडन ओवर आईपीएल में डाले हैं.

Praveen Kumar

2. प्रवीण कुमार

भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. प्रवीण कुमार ने अपने आईपीएल करियर में 119 मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 14 मेडन ओवर डाले थे.

Trent Boult

TRENDING NOW


3. ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे ट्रेंट बोल्ट लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. ट्रेंट बोल्ट ने अब तक 106 मैच में आईपीएल करियर में 11 मेडन ओवर डाले हैं.

Irfan Pathan

4. इरफान पठान

इरफान पठान का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं. इरफान पठान ने 103 मैच के अपने आईपीएल करियर में 10 बार मडन ओवर डाले थे.

Dhawal Kulkarni

5. धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी भी आईपीएल के काफी सफल गेंदबाज रहे हैं. धवल ने अपने आईपीएल करियर में 92 मैच खेले. इसमें उन्होंने 8 मेडन डाले थे.

Trending This Week