- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- TOP 5: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय विकेटकीपर
TOP 5: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर
Published On Nov 09, 2024, 10:11 PM IST
Last UpdatedNov 09, 2024, 10:11 PM IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज...
1. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है.
2. ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट के मौजूदा स्टार ऋषभ पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 4 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अपने करियर में जीता है.
3. संजू सैमसन
फैंस के चहेते स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. संजू ने अपने करियर में अभी तक 3 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में जीता है.
4. केएल राहुल
भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 3 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच के अवार्ड पर अपना कब्जा जमाया है.
5. राहुल द्रविड़
भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कोच और दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 2 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.