• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • विदेशी धरती पर ODI में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

विदेशी धरती पर ODI में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

Edited By : Saurav Kumar | Aug 14, 2024, 02:49 PM IST

Published On Aug 14, 2024, 02:49 PM IST

Last UpdatedAug 14, 2024, 02:49 PM IST

विदेशी धरती पर वनडे फॉर्मेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दमपर सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी.

1 /5

1. सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के पू्र्व महान बल्लेबाज और क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विदेशी जमीन पर वनडे में कई कमाल की पारियां खेली है. सचिन अपने वनडे करियर में विदेशी धरती पर 4 बार मैन ऑफ द सीरीज बने थे.

2 /5

2. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के दौरान कई बार भारत को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर मैच जिताया है. धोनी का बल्ला विदेशी धरती पर भी जमकर चलता था. वह वनडे में विदेशी सरजमीं पर 3 बार मैन ऑ द सीरीज बने थे.

3 /5

3. सौरव गांगुली

भारतीय टीम में बदलाव करने वाले कप्तानों में एक सौरव गांगुली का बल्ला विदेशी सरजमीं पर जमकर बोलता था. बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली वनडे करियर में तीन बार विदेशी धरती पर मैन ऑफ द सीरीज बने थे.

4 /5

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान और कलाई के जादूगर कहे जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने समय के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते थे. अजहर वनडे फॉर्मेट में विदेशी धरती पर 2 बार मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीते थे.

5 /5

5. रोहित शर्मा और विराट कोहली

वर्तमान समय में भारतीय टीम के स्तंभ रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला देश और विदेश दोनों जगह शानदार चलता है. दोनों वनडे फॉर्मेट में 2-2 बार विदेशी धरती पर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीत चुके हैं.