×

ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर्स, भारत का है गजब का दबदबा

वनडे फॉर्मेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट....

Virat Kohli

Most Centuries in ODI Run Chase: वनडे फॉर्मेट में रन चेज करना आसान नहीं होता है. हालांकि कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिन्हें पहले बल्ल्बाजी करने से ज्यादा रन चेज में बल्लेबाजी करने में आता है. ऐसे में यहां उन खिलाड़ियों के बारे में जानिए जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं.

Virat Kohli

1. विराट कोहली (भारत)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और फैंस के चहेते विराट कोहली रन चेज के किंग हैं. उनका बल्ला रन चेज करते हुए जमकर चलता है. कोहली ने रन चेज में कई शतक भी लगाए हैं. अब तक 171 वनडे में रन चेज करते हुए विराट ने 28 शतक ठोके हैं. उन्होंने चेज करते हुए 8064 रन बनाए हैं.

Sachin Tendulkar

2. सचिन तेंदुलकर (भारत)

भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी बल्ला वनडे रन चेज में काफी चलता था. सचिन अपने करियर में 242 मैच में रन चेज करने उतरे. इसमें उन्होंने 17 शतक ठोके थे. सचिन ने रन चेज में 8720 रन बनाए थे.


3. रोहित शर्मा (भारत)

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी वनडे में रन चेज के समय जमकर आग उगलता है. रोहित ने 159 मैच में रन चेज करते हुए बल्लेबाजी की है. इसमें उन्होंने 16 शतक लगाए हैं. रोहित वनडे में चेज करते हुए 6191 रन बना चुके हैं.

chris gayle

4. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने रन चेज करते हुए 12 शतक लगाए थे. उन्होंने 158 मैच में रन चेज करते हुए खेला था. जिसमें उन्होंने 5559 रन बनाए थे.

5. तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 138 वनडे मैच में रन चेज करते हुए बल्लेबाजी की. इसमें दिलशान ने 11 शतक लगाते हुए 4104 रन बनाए हैं.

Trending This Week