- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- 23 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बैटर्स, गुरबाज की एंट्री
23 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बैटर्स, गुरबाज की एंट्री
Published On Sep 21, 2024, 10:39 AM IST
Last UpdatedSep 21, 2024, 10:39 AM IST
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ा. वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स भी बने हैं
01. सचिन तेंदुलकर
भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने 23 साल की उम्र से पहले 08 वनडे शतक लगाए थे. (Image credit- X)
02. क्विंटन डी कॉक
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. डि कॉक ने भी 23 साल की उम्र से पहले आठ शतक लगाए थे. (Image credit- ICC X)
03. रहमानुल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज 23 साल की उम्र से पहले सात शतक जड़ चुके हैं. (Image credit- ACB MEDIA X)
04. विराट कोहली
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने 23 साल से पहले कुल सात शतक जड़े थे. (Image credit- ICC X)
05. बाबर आजम
पाकिस्तान के बाबर आजम का भी इस लिस्ट में शामिल है. बाबर आजम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. बाबर आजम ने 23 साल की उम्र से पहले कुल छह शतक जड़े थे. (Image credit- ICC X)