- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने वाले टॉप-5 एक्टिव प्लेयर्स, कोहली का जलवा, लिस्ट में तीन भारतीय
सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने वाले टॉप-5 एक्टिव प्लेयर्स, कोहली का जलवा, लिस्ट में तीन भारतीय
Published On Mar 02, 2025, 02:59 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2025, 02:59 PM IST
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खास उपलब्धि हासिल की.
विराट कोहली
भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने 300 वनडे मैच खेले हैं और वह 300 वनडे मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं. 2008 में वनडे में डेब्यू करने वाले विराट कोहली के आसपास भी कोई नहीं हैं.
02. मुशफिकुर रहीम
मुशफिकुर रहीम का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने 274 वनडे मैच खेले हैं. मुशफिकुर रहीम ने 2006 में वनडे में डेब्यू किया था.
03. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 271 वनडे मैच खेले हैं. रोहित शर्मा ने भारत के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था.
04. महमदुल्लाह
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर महमदुल्लाह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. महमदुल्लाह ने 239 वनडे मैच खेले हैं. महमदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए 2007 में डेब्यू किया था.
05. रविंद्र जडेजा
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए अब तक 202 वनडे मैच खेला है. रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था.