- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- जीते हुए मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
जीते हुए मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
Published On Mar 05, 2025, 01:48 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2025, 01:48 PM IST
रनों का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने का अपना अलग दबाव होता है. लेकिन विराट कोहली जैसे बल्लेबाज होते हैं जिन्हें यह दबाव पसंद आता है. पर लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करना अलग बात है लेकिन उसमें टीम को जीत दिलाना एक अलग बात है. हम बात कर रहे हैं जीते हुए मैचों...
विराट कोहली
भारत के इस सुपरस्टार बल्लेबाज को वनडे क्रिकेट का चेजमास्टर कहा जाता है. और उनके आंकड़े देखकर आपको यह बात पता लग जाएगी कि इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है. कोहली ने जीते हुए मैचों में रनों का पीछा करते हुए 89.50 के औसत से 5997 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 सेंचुरी और 26 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. कोहली का स्ट्राइक-रेट 96.57 का रहा.
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल में जीते हुए मैचों में रनचेज में 127 मैचों में 5490 रन बनाए हैं. इसमें उनका औसत 55.45 का है. तेंदुलकर का स्ट्राइक-रेट 90.08 का रहा. इन मैचों में तेंदुलकर ने 14 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी लगाईं.
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने रनों का पीछा करते हुए जीते हुए मैचों में 4504 रन बनाए हैं. 102 मैचों में रोहित का बल्लेबाजी औसत 62.55 का है. उन्होंने 92.20 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की है. रोहित ने इस दौरान 13 सेंचुरी और 27 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जीते हुए मैचों में रनचेज में 57.34 के औसत से 4186 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 78.21 का रहा. पोंटिंग ने 8 सेंचुरी और 29 हाफ सेंचुरी इस दौरान लगाईं.
जैक कालिस
साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कालिस ने जीते हुए 110 मैचों में रनचेज में 3950 रन बनाए. उनका बैटिंग औसत 56.42 का रहा. और उन्होंने 71.79 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की. कालिस ने तीन सेंचुरी और 34 हाफ सेंचुरी लगाईं.
एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने रनचेज में जीते हुए 95 मैचों में 3750 रन बनाए. उनका बैटिंग औसत 46.87 का रहा. और उनका स्ट्राइक-रेट 102.76 का रहा. गिलक्रिस्ट ने 8 सेंचुरी और 25 हाफ सेंचुरी लगाईं.
सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने रनचेज में जीते हुए 107 मैचों में 3633 रन बनाए. उनका बैटिंग औसत 39.93 और स्ट्राइक-रेट 97.00 का रहा. जयसूर्या ने इस दौरान 9 सेंचुरी और 18 हाफ सेंचुरी लगाईं.