×

ODI में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, किस नंबर पर हैं कोहली

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी कौने से हैं. कोहली इस समय इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं.

virat kohli sends all his player of the match awards to his mother

विराट कोहली ने कहा कि वह अपने सभी प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड मां को भेज देते हैं

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 93 रन की पारी खेली. इस पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. देखते हैं वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी कौन से हैं.

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेले और वह 62 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

Sanath Jayasuriya

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. इस ऑलराउंडर ने 445 वनडे मैच खेले और बाएं हाथ का यह खिलाड़ी 48 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहा.

Virat Kohli
Virat Kohli


विराट कोहली

विराट कोहली ने अभी 309 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और कोहली को 45 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. कोहली इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि इस फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

जैक कालिस/रिकी पोटिंग/शाहिद अफरीदी

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने वाले तीन खिलाड़ी हैं. इसमें साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कालिस, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम है. अफरीदी ने 398, पोंटिंग ने 375 और कैलिस ने 328 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले.

विवियन रिचर्ड्स/सौरभ गांगुली/कुमार संगाकारा

पांचवें नंबर पर भी तीन खिलाड़ियों के बीच टाई है. वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस, भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने 31-31 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है. रिचर्ड्स ने 187, गांगुली ने 311 और संगाकारा ने 404 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले.

रोहित शर्मा के नाम बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है.

Trending This Week