- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले प्लेयर्स, टॉप-6 में तीन भारतीय
T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले प्लेयर्स, टॉप-6 में तीन भारतीय
Published On Sep 07, 2025, 01:49 PM IST
Last UpdatedSep 07, 2025, 01:49 PM IST
सिकंदर रजा टी-20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
01. वीरनदीप सिंह
मलेशिया के वीरनदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 22 बार इस खिताब को अपने नाम किया है. उन्होंने अब तक कुल 102 मैच खेले हैं.
02. सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. सिकंदर रजा ने 111 मैच खेले हैं और 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है.
03. विराट कोहली
भारतीय दिग्गज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पर कब्जा किया है.
04. सूर्य कुमार यादव
भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है. उन्होंने 83 मैच में 16 बार इस खिताब को अपने नाम किया है.
05. मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. मोहम्मद नबी ने 135 मैच में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है.
06. रोहित शर्मा
भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में छठे नंबर पर है. रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल के 159 मैच में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब पर कब्जा जमाया है.