स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टूट गया मिताली राज का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Published On Nov 02, 2025, 07:04 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2025, 07:04 PM IST
स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के फाइनल मैच में 45 रन की पारी खेली, इस पारी के दौरान मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की.
01. स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं. स्मृति मंधाना ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप में नौ मैच की नौ इनिंग में 434 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 67.14 की शानदार औसत के साथ बनाए हैं. मंधाना ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाया.
02. मिताली राज
भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. मिताली राज ने साल 2017 में नौ मैच की नौ इनिंग में 45.44 की औसत से 409 रन बनाए थे. मिताली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले थे.
03. पूनम राऊत
पूनम राऊत वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. पूनम राऊत ने साल 2017 वर्ल्ड कप में न मैच की नौ इनिंग में 42.33 की औसत से 381 रन बनाए थे. उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आया था.
04. हरमनप्रीत कौर
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. हरमनप्रीत कौर ने साल 2017 वर्ल्ड कप में नौ मैच की आठ इनिंग में 59.83 की औसत से 359 रन बनाए थे. हरमनप्रीत कौर के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले थे.
05. स्मृति मंधाना
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस लिस्ट में पांचवें नंबर भी मौजूद है. स्मृति मंधाना ने साल 2022 के वनडे वर्ल्ड कप में सात मैच की सात इनिंग में 46.71 की औसत से 327 रन बनाए थे. मंधाना ने इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक लगाया था.