×

लिटन दास ने रचा इतिहास, T20I में किया बड़ा कारनामा, दिग्गज खिलाड़ी पीछे छूटे

लिटन दास ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 16 बॉल में 23 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की.

Liton Das

Liton Das

Most runs for Bangladesh in T20Is: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. एशिया कप 2025 के पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया. बांग्लादेश के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स…

Liton Das
Liton Das

01. लिटन दास

लिटन दास बांग्लादेश के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 114 मैच में 2556 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतक शामिल है.

Shakib al hasan
Shakib al hasan

02. शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शाकिब अल हसन ने 129 टी-20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2551 रन बनाए हैं. शाकिब के नाम 13 अर्धशतक है.

Mahmudullah
Mahmudullah


03. महमदुल्लाह

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी महमदुल्लाह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 141 मैच में 2444 रन बनाए हैं. उनके नाम टी- 20 इंटरनेशनल में आठ अर्धशतक है.

Tamim Iqbal
Tamim Iqbal T20

04. तमीम इकबाल

तमीम इकबाल का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 74 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1701 रन बनाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक है.

Mushfiqur Rahim

05. मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए 102 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1500 रन बनाए हैं. उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में छह अर्धशतक है.

Trending This Week