×

टूटते- टूटते बचा बाबर आजम- शुभमन गिल का रिकॉर्ड, खास लिस्ट में डेरेल मिशेल की एंट्री

डेरेल मिशेल ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 131 बॉल में 137 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 15 चौके और तीन छक्के लगाए.

Daryl Mitchell

Daryl Mitchell

Most runs in a three match ODI bilateral series: न्यूजीलैंड के डेरेल मिशेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. डेरेल मिशेल ने तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ा. इस सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक है. मिशेल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. मिशेल ने इस प्रदर्शन के बाद तीन मैचों की बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में जगह बना ली है. तीन मैचों की बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स…

Babar azam records
Babar azam records

01. बाबर आजम

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम के नाम तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है. बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई में तीन मैचों की सीरीज में साल 2016 में 360 रन बनाए थे.

Shubman Gill
Shubman Gill

02. शुभमन गिल

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शुभमन गिल ने साल 2023 के घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 360 रन बनाए थे.

Daryl Mitchell
Daryl Mitchell


03. डेरेल मिशेल

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिशेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. डेरेल मिशेल ने साल 2026 में भारत के खिलाफ भारत में वनडे सीरीज में 352 रन बनाए. डेरेल मिशेल सिर्फ आठ रन से शुभमन गिल और बाबर आजम का कीर्तिमान तोड़ने से चूक गए.

Imrul Kayes
Imrul Kayes

04. इमरुल कायेस

बांग्लादेश के बल्लेबाज इमरुल कायेस का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इमरुल कायेस ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में 349 रन बनाए थे.

pathum-nissanka
pathum-nissanka

05. पथुम निसंका

श्रीलंका के पथुम निसंका का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. पथुम निसंका ने अफगानिस्तान के साथ घरेलू सीरीज में साल 2024 में तीन वनडे मैच में 346 रन बनाए थे.

Trending This Week