• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 एक्टिव प्लेयर्स

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 एक्टिव प्लेयर्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Nov 12, 2024, 07:35 PM IST

Published On Nov 12, 2024, 07:35 PM IST

Last UpdatedNov 12, 2024, 07:35 PM IST

टॉप-5 एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ियों का नाम है, मगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में जगह नहीं बना सके हैं.

1 /5

01. चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में टॉप पर हैं. चेतेश्वर पुजारा ने 24 मैच की 43 इनिंग में 50.82 की औसत से 2033 रन बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा के नाम एक दोहरा शतक के साथ पांच शतक और 11 अर्धशतक है. चेतेश्वर पुजारा का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के एक इनिंग में 204 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है. (Image credit- ICC X)

2 /5

02. विराट कोहली

विराट कोहली ने 24 मैच की 42 इनिंग में 48.26 की औसत से 1979 रन बनाए हैं. विराट कोहली के नाम आठ शतक और पांच अर्धशतक है. विराट कोहली का एक इनिंग में 186 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है. (Image credit- ICC X)

3 /5

03. स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने 18 मैच की 35 इनिंग में 1887 रन बनाए हैं. उनका औसत 65.06 का है. स्टीव स्मिथ के नाम आठ शतक और पांच अर्धशतक है. स्टीव स्मिथ का एक इनिंग में 192 रन सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. (Image credit- ICC X)

4 /5

04. अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने 17 मैच की 32 इनिंग में 37.58 की औसत से 1090 रन बनाए हैं. रहाणे के नाम दो शतक और पांच अर्धशतक है. रहाणे का एक इनिंग में 147 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है. (Image credit- ICC X)

5 /5

05. मार्नस लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन ने नौ मैच की 17 इनिंग में 47.20 की औसत से 708 रन बनाए हैं. लाबुशेन के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक है. लाबुशेन का एक इनिंग में 108 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है. (Image credit- ICC X)