- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स, कंगारूओं का है दबदबा
डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स, कंगारूओं का है दबदबा
Published On Dec 05, 2024, 07:13 PM IST
Last UpdatedDec 05, 2024, 07:13 PM IST
डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...
1. मार्नश लाबुशेन
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन का रिकॉर्ड डे-नाइट टेस्ट में सबसे शानदार है. लाबुशेन ने डे-नाइट टेस्ट 14 पारियों में बल्लेबाजी की है. इनमें उन्होंने 4 शतक की मदद से 894 रन बनाए हैं. लाबुशेन का इस दौरान बल्लेबाजी औसत 63.85 का रहा है.
2. स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने डे-नाइट टेस्ट में 21 दफा बल्लेबाजी की है. इनमें स्मिथ ने 1 शतक की मदद से 760 रन बनाए हैं.
3. डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने डे-नाइट टेस्ट की 17 पारियों में बल्लेबाजी की थी. इनमें वॉर्नर ने 1 सेंचुरी की मदद से 753 रन बनाए थे.
4. ट्रैविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड का भी रिकॉर्ड डे-नाइट टेस्ट में शानदार रहा है. हेड ने 12 पारियों में 2 सेंचुरी के मदद से 543 रन बनाए हैं.
5. ट्रैविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अब तक डे-नाइट टेस्ट में 13 बार बल्लेबाजी की है. इनमें हेड ने 1 शतक की मदद से 516 रन बनाए हैं.