×

कोहली ने निशाने पर सचिन का एक और रिकॉर्ड, देखें IND vs NZ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज का हिस्सा होंगे. इस सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. कोहली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे...

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज का हिस्सा होंगे. इस सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. कोहली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चोटी पर पहुंच सकते हैं.

इस गैलरी में हम देखते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

Most Runs In Asia Cup - ODI And T20I Runs, Most Runs In Single Edition
Sachin Tendulkar (Image Source: Twitter)

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. सचिन ने ब्लैक कैप्स के खिलाफ 42 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 1750 रन बनाए हैं. उनका औसत 46.05 का है. सचिन ने कीवी टीम के खइलाफ 5 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

विराट कोहली

वनडे फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा 53 शतक लगाने वाले विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खूब रन बटोरे हैं. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 33 पारियों में 55.23 के औसत से 1657 रन बनाए हैं. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में 6 सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.


रॉस टेलर

रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 35 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने इसकी 34 पारियों में 1385 रन बनाए. टेलर का औसत भारत के खिलाफ 47.75 का रहा. भारत के खिलाफ वनडे में टेलर ने तीन सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाईं.

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. भारत के खिलाफ विलियमसन ने 31 मैच खेले और 1239 रन बनाए. भारत के खिलाफ उनका औसत 44.25 का रहा. इसमें एक सेंचुंरी और 11 हाफ सेंचुरी शामिल रहीं.

Nathan-Astle
Nathan-Astle

नाथन एस्टल

इस सूची में पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज नाथन एस्टल का नाम है. एस्टल ने भारत के खिलाफ 29 वनडे मैच खेले और 1207 रन बनाए. इसमें उनका औसत 43.10 का रहा. एस्टल ने भारत के खिलाफ पांच सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी लगाईं.

Virender Sehwag

वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में छठे नंबर पर हैं. सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 1157 रन बनाए. उनका औसत न्यूजीलैंड के खिलाफ 52.29 का रहा. सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी लगाईं.

Azharuddin
Azharuddin

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 1118 रन बनाए. उनका औसत 36.06 का रहा. इसमें एक सेंचुरी और सात हाफ सेंचुरी रहीं.

Trending This Week