×

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, कौन है सबसे आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत और टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी.

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

टी20 वर्ल्ड कप में आज तक टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम दो बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है और दोनों बार उसने भारत को हराया है. दूसरी ओर भारत की टीम ने 2023 से आईसीसी के वाइट बॉल टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच हारे हैं. वे दोनों मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए. आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं.

Suryakumar Yadav T20 WC 2026
Suryakumar Yadav fifty vs USA in T20 WC 2026 opener

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड का गेंदबाजी अटैक काफी रास आता है. सूर्या भारत की ओर से कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार ने 13 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 526 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं.

Rohit-Sharma
Rohit-Sharma


रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है. टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मुकाबलों में 141 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 511 रन बनाए हैं. रोहित ने 6 अर्धशतक लगाए हैं.

collin-munro
collin-munro

कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन कॉलिन मुनरो ने बनाए हैं. मुनरो ने भारतीय गेंदबाजी अटैक के सामने खेले 12 मुकाबलों में 148 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं. मुनरो एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं.

Tim Seifert
Tim Seifert

टिम साइफर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल की फॉर्म में नजर आए टिम सीफर्ट भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. सीफर्ट 15 मुकाबलों में 148 के स्ट्राइक रेट से 425 रन बना चुके हैं. सीफर्ट ने भारत के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 4 अर्धशतक लगाए हैं.

केन विलियमसन

केन विलियमसन न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे हैं. विलियमसन ने 13 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से 419 रन बनाए हैं. वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तीन अर्धशतक लगा चुके हैं.

Trending This Week