×

IND vs SA: विराट से लेकर डि कॉक तक- भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार 9 दिसंबर को खेला जाएगा. इससे पहले हम देखते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

Rohit Sharma in t20i

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार, 9 दिसंबर से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका ने 2-0 से अपने नाम की. वहीं भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की. अब बारी टी20 इंटरनेशनल की है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तान में ओडिशा के कटक शहर के बाराबती स्टेडियम पर पहला मुकाबला खेलेगी. इससे पहले देखते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

David miller
(Image credit- David Miller instagram)

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलकर दोनों देशों के बीच हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 25 मैचों में 524 रन बनाए हैं. उनका औसत 34.93 का रहा है. वहीं स्ट्राइक-रेट 147.19 का. मिलर ने भारत के खिलाफ एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Rohit sharma
Rohit sharma

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भारत की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 429 रन बनाए. रोहित ने बीते साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाईं.


विराट कोहली

विराट कोहली ने भी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के चैंपियन बनने के बाद रिटायरमेंट ले लिया था. विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 39.40 के औसत और 133.10 के स्ट्राइक-रेट से 394 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली कोई टी20 शतक तो नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी जरूर लगाईं.

Suryakumar-Yadav record t20i
Suryakumar-Yadav

सूर्यकुमार यादव

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट के टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है. सूर्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 372 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका औसत 41.33 का रहा. उनका स्ट्राइक-रेट 163.87 का है. सूर्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Quinton De Kock
Quinton De Kock

क्विंटन डि कॉक

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं. बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 351 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ उनका टी20 औसत 43.87 का रहा है. उन्होंने चार हाफ सेंचुरी भारत के खिलाफ लगाई हैं.

Trending This Week