- Home
- Photos
- आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स, टॉप-07 में सिर्फ तीन एक्टिव खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स, टॉप-07 में सिर्फ तीन एक्टिव खिलाड़ी
Published On Mar 12, 2025, 12:07 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2025, 12:07 PM IST
2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है.
01. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में हैं. विराट कोहली ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 252 मैच की 244 इनिंग में 8004 रन बनाए हैं. कोहली ने यह रन 38.66 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. कोहली के नाम आईपीएल में आठ शतक और 55 अर्धशतक है. कोहली एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं, वह एक बार फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे.
02. शिखर धवन
शिखर धवन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. शिखर धवन ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है. शिखर धवन ने 222 मैच की 221 इनिंग में 35.25 की औसत 127.14 की स्ट्राइक रेट से 6769 रन बनाए हैं. शिखर धवन के नाम आईपीएल में दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं.
03. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुल 257 मैच खेले हैं. 257 मैच की 252 इनिंग में रोहित शर्मा ने 29.72 की औसत 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के नाम दो शतक और 43 अर्धशतक है. रोहित शर्मा भी एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.
04. डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. डेवि़ड वॉर्नर ने 184 मैच की 184 इनिंग में 40.52 की औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6565 रन बनाए हैं. डेविड वॉर्नर के नाम आईपीएल में चार शतक और 62 अर्धशतक है. डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है.
05. सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल और भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. सुरेश रैना ने 205 मैच की 200 इनिंग में 32.51 की औसत और 136.73 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं. सुरेश रैना के नाम एक शतक और 39 अर्धशतक है. सुरेश रैना ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा गुजरात लायंस के लिए खेला है.
06. एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिस्ट में छठे नंबर पर है. महेंद्र सिंह धोनी ने 264 मैच की 229 इनिंग में 39.12 की औसत और 137.53 की स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं. धोनी के नाम 24 अर्धशतक हैं. धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स और पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल में खेला है. एमएस धोनी भी एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं और वह एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे.
07. एबी डिविलियर्स
साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का नाम लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. एबी डिविलियर्स ने 184 मैच की 170 इनिंग में 39.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं. एबी डिविलियर्स का नाम तीन शतक और 40 अर्धशतक है. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए खेला है.