- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ODI में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में तीन भारतीय
ODI में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में तीन भारतीय
Published On Mar 04, 2025, 09:25 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2025, 09:25 PM IST
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपिंयस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 84 रन की पारी खेली, इसके साथ ही विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच गए हैं.
01. सचिन तेंदुलकर
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. सचिन तेंदुलकर ने 236 मैच की 232 इनिंग में 42.33 की शानदार औसत के साथ 8720 रन बनाए हैं.
02. विराट कोहली
विराट कोहली का लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. विराट कोहली ने 166 मैच के 159 इनिंग में 64.50 की औसत के साथ 8063 रन बनाए हैं. विराट कोहली का औसत सबसे शानदार है. वह रन चेज में 60 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
03. रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. रोहित शर्मा ने 155 मैच की 151 इनिंग में वनडे में रन चेज करते हुए 6115 रन बनाए हैं. रोहित का औसत 49.71 का है.
04. सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. सनथ जयसूर्या के नाम 214 मैच की 210 इनिंग में वनडे रन चेज में 5742 रन है. सनथ जयसूर्या का औसत 29.44 का है.
05. जैक कैलिस
साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. जैक कैलिस के नाम 169 मैच की 158 इनिंग में रन चेज करते हुए 5575 रन है. जैक कैलिस का औसत 44.95 का है.