• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IND vs SL: इन 5 बल्लेबाजों ने मचाया है मैदान पर धमाल, बल्ले से आग की तरह बरसे हैं रन

IND vs SL: इन 5 बल्लेबाजों ने मचाया है मैदान पर धमाल, बल्ले से आग की तरह बरसे हैं रन

Edited By : Bharat Malhotra | Jul 23, 2024, 08:45 AM IST

Published On Jul 23, 2024, 08:45 AM IST

Last UpdatedJul 23, 2024, 08:45 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से हो रहा है. जानते हैं वे पांच बल्लेबाज जिन्होंने IND vs SL में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

1 /5

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर भारत और श्रीलंका के बीच हुए वनडे इंटरनैशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 84 मैचों की 80 पारियों में 3113 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 138 रन रहा. श्रीलंका के खिलाफ सचिन का बल्लेबाजी औसत 43.84 का रहा है. सचिन का स्ट्राइक रेट 87.54 का है. सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 सेंचुरी और 17 हाफ सेंचुरी लगाईं.

2 /5

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. जयसूर्या ने 89 मैचों में 2899 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 36.23 का रहा. जयसूर्या ने 96.98 के स्ट्राइक रेट से भारत के खिलाफ बल्लेबाजी की. उन्होंने भारत के खिलाफ सात सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी लगाईं. उनका सर्वाधिक स्कोर 189 का रहा.

3 /5

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने भारत के खिलाफ 76 मैचों में 39.70 के औसत और 81.62 के स्ट्राइक रेट से 2700 रन बनाए. संगाकारा ने भारत के खिलाफ 6 सेंचुरी और 18 हाफ सेंचुरी लगाईं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 138 रन रहा.

4 /5

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 87 वनडे इंटरनैशनल मैचों की 84 पारियों में 2666 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 128 रन रहा. जयवर्धने का स्ट्राइक रेट 78.15 का रहा है. जयवर्धने ने चार सेंचुरी और 17 हाफ सेंचुरी लगाईं.

5 /5

विराट कोहली

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 53 मैचों में 63.26 के औसत से 2594 रन बनाए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 सेंचुरी और 12 हाफ सेंचुरी बनाईं हैं. श्रीलंका के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 93.91 का रहा है.