- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- कोहली ने बनाई खास लिस्ट में जगह, कौन हैं टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली ने बनाई खास लिस्ट में जगह, कौन हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
Published On May 14, 2026, 02:50 PM IST
Last UpdatedMay 14, 2026, 02:50 PM IST
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में शानदार सेंचुरी लगाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 105 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान कोहली ने टी20 क्रिकेट में 14000 रन भी पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं. एक नजर डालते हैं टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की.
7- शोएब मलिक
पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. मलिक ने 557 मैचों की 515 पारियों में 13571 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 95 नाबाद रहा. मलिका का औसत 35.99 का रहा. अपने करियर में टी20 क्रिकेट में उन्होंने 83 हाफ सेंचुरी लगाईं.
6- विराट कोहली
विराट कोहली 14 हजार टी20 रन पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने. इस फॉर्मेट में अब 426 मैचों की 409 पारियों में उन्होंने 14027 रन बनाए हैं. कोहली का औसत 42.25 का है. उन्होंने 10 शतक और 108 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 122 रन हैं. कोहली ने सिर्फ भारतीय टीम, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में ही टी20 क्रिकेट खेला है.
5- जोस बटलर
इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर ने दुनियाभर में लीग क्रिकेट खेला है. बटलर ने 505 मैचों की 476 पारियों में 14200 रन बनाए हैं. उनका औसत 34.88 का है. उन्होंने 100 हाफ-सेंचुरी और 8 सेंचुरी लगाई हैं. उनका बेस्ट स्कोर 124 रन है.
4- डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने 439 मैचों की 438 पारियों में 14284 रन बनाए. उनका बेस्ट नाबाद 135 रन रहा. 37.29 के औसत वाले इस बल्लेबाज ने 10 शतक और 118 अर्धशतक लगाए.
3- एलेक्स हेल्स
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 528 मैचों की 523 पारियों में 14449 रन बनाए हैं. कई लीग में खेल चुके इस बल्लेबाज का औसत 29.91 का रहा. 7 शतक और 92 अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 119* रहा.
2- कायरन पोलार्ड
इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपने करियर में 735 टी20 मैच खेले हैं. और इनमें उन्होंने 14482 रन बनाए हैं. उनका औसत 31.62 का रहा है. एक शतक और 67 हाफ सेंचुरी उनके बल्ले से निकले हैं.
1-क्रिस गेल
बाएं हाथ के इस धमाकेदार ओपनर ने 463 मैचों की 455 पारियों में 14562 रन बनाए हैं. वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका बेस्ट नाबाद 175 रन रहा. उन्होंने 22 सेंचुरी और 88 हाफ सेंचुरी लगाई.