• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Edited By : Saurav Kumar | Aug 13, 2024, 11:10 PM IST

Published On Aug 13, 2024, 11:10 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2024, 11:10 PM IST

भारतीय टीम को अगले महीने 19 तारीख से बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज के पहले उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानिए जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाए हैं.

1 /5

1. सचिन तेंदुलकर

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदलुकर ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर में 7 टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान मास्टर-ब्लास्टर ने 5 शतक की मदद से 820 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ सचिन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 248 रन रहा.

2 /5

2. राहुल द्रविड़

भारतीय टीम के पूर्व कोच और अपने समय में द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने भी बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 मैच खेलते हुए 3 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 560 रन बनाए थे. राहुल का सर्वोच्च स्कोर 160 रन था.

3 /5

3. चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम में पिछले कुछ समय से नहीं चुने गए स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का भी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 टेस्ट मैच में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 468 रन बनाए हैं. पुजारा का सर्वोच्च स्कोर 102 रन नाबाद का रहा है.

4 /5

4. विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 टेस्ट मैच खेल हैं. इसमें विराट कोहली ने 2 शतक की मदद से 437 रन बनाए हैं. कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 204 रन है.

5 /5

4. गौतम गंभीर

भारतीय टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने अपने करियर में बांग्लादेश के खिलाफ 4 टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 381 रन बनाए थे. गंभीर का बांग्लादेश के खिलाफ बेस्ट स्कोर 139 रन था.