India vs Bangladesh: टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Edited By : Bharat Malhotra | Sep 04, 2024, 11:14 AM IST

Published On Sep 04, 2024, 11:14 AM IST

Last UpdatedSep 04, 2024, 11:14 AM IST

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है. और देखते हैं कि दोनों देशों के बीच हुए टेस्ट मैचों में किस बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन.

1 /5

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर भारत और बांग्लादेश के बीच हुए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेले हैं और 820 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ सचिन का बल्लेबाजी औसत 136.66 का है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पांच सेंचुरी बनाई हैं. सचिन के करियर का सर्वाधिक स्कोर 248 नॉट आउट भी बांग्लादेश के खिलाफ ही है.

2 /5

मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के इस अनुभवी खिलाड़ी ने भारत और बांग्लादेश के 8 टेस्ट मैचों में कुल 604 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशथक लगाए हैं. उनका भारत के खिलाफ औसत 43.14 का है.

3 /5

राहुल द्रविड़

भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने भी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैचों में 560 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 70.00 का रहा है. द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई है.

4 /5

चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में 468 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उनका बैटिंग औसत 78.00 का है. पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ एक सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

5 /5

विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं. और इस दरौान उन्होंने 54.62 के औसत से 437 रन बनाए हैं. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दो सेंचुरी लगाई हैं.