टेस्ट में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स, जो रूट टॉप पर पहुंचे
Published On Jul 26, 2025, 08:09 AM IST
Last UpdatedJul 26, 2025, 08:09 AM IST
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक जड़ा और टेस्ट में सर्वाधिक रनों के मामले में द्रविड़, कैलिस, और पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए अब सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पहुंच गए हैं.
01. जो रूट
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने भारत के गेंदबाज रविंद्र जडेजा के खिलाफ 588 रन बनाए हैं. जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में नौ बार उन्हें आउट किया है.
02. स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 577 रन बनाए हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड ने 11 बार स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया था.
03. विराट कोहली
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन के खिलाफ 573 रन बनाए थे. कोहली लियोन की गेंद पर सात बार आउट हुए थे.
04. चेतेश्वर पुजारा
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का नाम इस सूची में चौथे स्थान पर है. चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन के खिलाफ 571 रन बनाए हैं. पुजारा 13 बार नाथन लियोन का शिकार भी बने हैं.
05. कुमार संगकारा
श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. संगकारा ने पाकिस्तान के सईद अजमल के खिलाफ 531 रन बनाए थे. सईद अजमल ने चार बार संगकारा को आउट किया था.