वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
Published On Aug 05, 2024, 03:51 PM IST
Last UpdatedAug 05, 2024, 03:51 PM IST
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के दूसरे वनडे मैच में 44 गेंद में 64 रन की विस्फोटक पारी खेली, इस पारी में उन्होंने चार छक्के लगाए, इसके साथ ही उन्होंने वनडे में बतौर ओपनर 300 छक्के पूरे कर लिए हैं.
01. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. क्रिस गेल ने 274 इनिंग में कुल 328 छक्के लगाए हैं. गेल के नाम बतौर ओपनर 10179 रन है.
02. रोहित शर्मा
भारत के रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर ओपनर 177 इनिंग में 302 छक्के लगाए हैं. रोहित वनडे में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे ओपनर हैं.
03. सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम वनडे में बतौर ओपनर 12740 रन है. सनथ जयसूर्या के नाम वनडे में ओपनर के रुप में 263 छक्के हैं. बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जयसूर्या तीसरे नंबर हैं.
04. मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल बतौर ओपनर 174 इनिंग में 174 छक्के लगाए हैं और वह बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. गुप्टिल ने बतौर ओपनर 6721 रन बनाए हैं.
05. सचिन तेंदुलकर
भारत के दिग्गज बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 340 इनिंग में बतौर ओपनर 15310 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में बतौर ओपनर 167 छक्के हैं.