• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय, अप्रैल से है खास कनेक्शन

IPL: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय, अप्रैल से है खास कनेक्शन

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 29, 2025, 09:36 AM IST

Published On Apr 29, 2025, 09:36 AM IST

Last UpdatedApr 29, 2025, 09:36 AM IST

आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चोटी पर आ गए हैं. मुरली विजय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी. एमए चिदंबरम स्टेडियम...

1 /7
Murali Vijay

मुरली विजय

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी. एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेली गई 56 गेंद की इस पारी में मुरली विजय ने 11 छक्के और 8 चौके लगाए थे.

2 /7

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी, 14 साल के इस खिलाड़ी ने सोमवार 28 अप्रैल को हुए मैच में 11 छ्क्के और सात चौके लगाए. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मैच में उन्होंने 35 गेंद पर अपनी सेंचुरी पारी कर आईपीएल में सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया.

3 /7
Sanju Samson

संजू सैमसन

साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 15 अप्रैल 2018 को संजू सैमसन ने 92 रन की पारी खेली थी. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हुए इस मैच में उन्होंने 10 छक्के और दो चौके गलाए थे.

4 /7
shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 10 अप्रैल 2019 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ल में 93 रन की पारी में 10 छक्के और दो चौके लगाए थे.

5 /7

शुभमन गिल

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए साल 2023 में 12 मई की तारीख को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रन की पारी खेली. और इसमें कुल 10 छक्के और 7 चौके लगाए.

6 /7
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को 141 रन की अपनी पारी में 10 छक्के और 14 चौके लगाए. पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स के लिए खेलते हुए यह धमाकेदार पारी खेली.

7 /7

वैसे गेल का नाम सबसे ऊपर

IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 23 अप्रैल 2013 को 17 छक्के लगाए थे.