- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- Asia Cup T20: भारत या पाकिस्तान नहीं इस देश का खिलाड़ी है 'सिक्सर किंग', यहां देखें पूरी लिस्ट
Asia Cup T20: भारत या पाकिस्तान नहीं इस देश का खिलाड़ी है 'सिक्सर किंग', यहां देखें पूरी लिस्ट
Published On Aug 15, 2025, 03:55 PM IST
Last UpdatedAug 15, 2025, 03:55 PM IST
एशिया कप टी20 फॉर्मेट में छक्के लगाने के मामले में भारत या पाकिस्तान नहीं बल्कि दूसरे देश के खिलाड़ी टॉप पर है.
1. नजीबुल्लाह जादरान
अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने साल 2016 से अब तक एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में कुल आठ मैच खेले, जिसमें 35.20 की औसत के साथ 176 रन बनाए. इस दौरान जादरान के बल्ले से 13 छक्के और छह चौके निकले.
2. रहमानुल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने पांच मुकाबलों में 30.40 की औसत के साथ 152 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौकों के अलावा 12 छक्के निकले. गुरबाज एक अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.
3. रोहित शर्मा
भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2016 से 2022 तक कुल नौ मैच खेले, जिसमें 30.11 की औसत के साथ 271 रन बनाए. इस दौरान रोहित के बल्ले से 12 छक्के और 27 चौके निकले.
4. विराट कोहली
रन-मशीन कोहली ने 10 मुकाबलों में 85.80 की शानदार औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 40 चौके जड़े. कोहली एक शतक के साथ तीन अर्धशतक लगा चुके हैं.
5. बाबर हयात
पांच मुकाबले खेल चुके हांगकांग के इस खिलाड़ी ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए 47 की औसत के साथ 235 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 10 छक्के निकले.