रोहित शर्मा ने ODI में किस देश के खिलाफ लगाए हैं कितने छक्के, देखें लिस्ट
Published On Aug 06, 2024, 04:05 PM IST
Last UpdatedAug 06, 2024, 04:05 PM IST
रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 300 छक्के का आंकड़ा पार किया है.
01. ऑस्ट्रेलिया
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 वनडे मैच में 58.02 की औसत से 2379 रन बनाए हैं. रोहित के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में आठ शतक और नौ अर्धशतक है. वहीं रोहित छक्के लगाने के मामले में भी टॉप पर हैं, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 87 छक्के लगाए हैं. (Image credit- X)
02. श्रीलंका
श्रीलंका के खिलाफ भी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शानदार है. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 54 वनडे मैच में छह शतक और नौ अर्धशतक के साथ 1986 रन बनाए हैं. रोहित का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में औसत 46.18 का रहा है. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 57 छक्के लगाए हैं. (Image credit- X)
03. न्यूजीलैंड
श्रीलंका के खिलाफ भी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शानदार है. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 54 वनडे मैच में छह शतक और नौ अर्धशतक के साथ 1986 रन बनाए हैं. रोहित का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में औसत 46.18 का रहा है. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 57 छक्के लगाए हैं.(Image credit- BCCI)
03. न्यूजीलैंड
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 वनडे मैच खेले हैं. 29 वनडे मैच में रोहित शर्मा ने दो शतक और पांच अर्धशतक के साथ 982 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 43 छक्के जड़े हैं. (Image credit- X)
04. वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी की है. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 वनडे मैच की 35 इनिंग में 57.60 की औसत से 1613 रन बनाए हैं. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ा है. वहीं हिटमैन के नाम कैरेबियाई टीम के खिलाफ 35 छक्के हैं. (Image credit- X)
05. बांग्लादेश
रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 17 वनडे में 56.14 की औसत से 786 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ रोहित के बल्ले से तीन शतक और तीन अर्धशतक आए हैं. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 27 छक्के जड़े हैं. (Image credit- X)
06. पाकिस्तान
पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित का बल्ला खूब चला है. रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 वनडे मैच खेले हैं. रोहित ने 51.35 की औसत से दो शतक और आठ अर्धशतक के साथ 873 रन बनाए हैं. रोहित के नाम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 26 छक्के हैं. (Image credit- BCCI)
07. साउथ अफ्रीका
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 मैच में 33.58 की औसत से 806 रन बनाए हैं. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और दो अर्धशतक है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित के बल्ले से 20 छक्के लगे हैं. (Image credit- Rohit Sharma X)
08. इंग्लैंड
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 वनडे मैच खेले हैं. 20 वनडे में रोहित शर्मा ने 48.26 की औसत और दो शतक, चार अर्धशतक के साथ 724 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने वनडे में 14 छक्के जड़े हैं. (Image credit- BCCI)