×

विजय हजारे ट्रॉफी: एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल की पारी खेली. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 84 गेंद पर 190 रन बनाए. वह विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए. हम देखते हैं कि विजय हजारे ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़

दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाम विजय हजारे ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्याद छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 28 नवंबर 2022 को खेले गए मैच में 220 रन बनाए थे. अपनी इस पारी में उन्होंने 16 छक्के लगाए.

नारायण जगदीशन

तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. नारायण जगदीशन ने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के लगाए थे.

Vaibhav Suryavanshi


वैभव सूर्यवंशी

बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार, 24 दिसंबर 2025 के मुकाबले में 84 गेंद पर 190 रन बनाए. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 15 छक्के जड़े.

kishan kishan

ईशान किशन

24 दिसंबर बुधवार को ईशान किशन का बल्ला भी खूब बोला. किशन ने कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंद पर शतक पूरा किया. 39 गेंद पर 125 रन की अपनी पारी में उन्होंने 14 छक्के लगाए.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ 16 अक्टूबर 2019 को खेले गए मैच में 203 रन की पारी खेली. इस पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 12 छक्के लगाए थे.

Riyan Parag
PIC- @BCCI

रियना पराग

असम के बल्लेबाज रियान पराग का नाम भी विजय हजारे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में है. पराग ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 28 नवंबर 2022 को 174 रन की पारी खेली थी. इस मैच में पराग ने 12 छक्के लगाए थे.

सकिबुल गनी

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच जिस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. उसी में टीम के कप्तान सकिबुल गनी ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 32 गेंद पर सेंचुरी बना डाली. गनी ने 128 रन की अपनी पारी में 12 छक्के लगाए.

Trending This Week