WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स, भारत का है दबदबा

Edited By : Saurav Kumar | Oct 03, 2024, 07:31 PM IST

Published On Oct 03, 2024, 07:31 PM IST

Last UpdatedOct 03, 2024, 07:31 PM IST

इस लिस्ट में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने डब्ल्यूटीसी 2023-25 के चक्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

1 /5

1. यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा सलामी यशस्वी जायसवाल ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 में अब तक 20 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी की है. इनमें उनके बल्ले से 32 छक्क निकले हैं. यशस्वी से ज्यादा छक्के किसी भी बल्लेबाज ने मौजूदा चक्र में नहीं लगाए हैं.

2 /5

2. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 में 24 पारियों में बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इनमें उनके बल्ले से 22 छक्के निकले हैं.

3 /5

3. कमिंदु मेंडिस

श्रीलंकाई बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस ने 12 पारियों में 19 छक्के लगाए हैं. मेंडिस के लिए डब्ल्यूटीसी का मौजूदा चक्र कमाल का जा रहा है.

4 /5

4. रोहित शर्मा

छक्के की बात हो और उसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम ना हो यह हो नहीं सकता. भारतीय कप्तान ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी के चक्र में 20 पारियों में 17 छक्के लगा चुके हैं.

5 /5

5. शुभमन गिल

लिस्ट में पांचवें स्थान पर भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम आता है. गिल ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 के चक्र में 20 टेस्ट पारियों में 16 छक्के लगाए हैं.