• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स, 'यूनिवर्स बॉस' हैं बादशाह

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स, 'यूनिवर्स बॉस' हैं बादशाह

Edited By : Saurav Kumar | Mar 12, 2025, 03:16 PM IST

Published On Mar 12, 2025, 03:16 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2025, 03:16 PM IST

आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...

1 /7

1. क्रिस गेल

आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल का नाम है. गेल ने अपने करियर में आईपीएल के 142 मैच खेले थे. जिसमें गेल के बल्ले से 357 छक्के निकले थे.

2 /7

2. रोहित शर्मा

दूसरे नंबर पर हमारे हिटमैन यानि रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित ने अपने करियर में 257 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 280 छक्के गाए हैं.

3 /7

3. विराट कोहली

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम तीसरे स्थान पर है. कोहली ने आईपीएल करियर में अब तक 252 मैच खेले हैं. इसमें विराट के बल्ले से 272 छक्के आए हैं.

4 /7

4. महेंद्र सिंह धोनी

भारत और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में 264 मैच खेले हैं. इसमें धोनी ने 252 छक्के जड़े हैं.

5 /7

5. एबी डीविलियर्स

आरसीबी के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी आईपीएल में काफी छक्के लगाए हैं. डीविलियर्स ने 184 मैच आईपीएल में खेले इसमें उन्होंने 251 छक्के लगाए थे.

6 /7

6. डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में बल्ले से कोहराम मचाने वाले डेविड वॉर्नर ने अब तक आईपीएल में 184 मैच खेले हैं. इसमें उनके बल्ले से 236 छक्के निकले हैं.

7 /7

7. कायरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने अपने करियर में 189 मैच आईपीएल में खेले थे. इसमें पोलार्ड ने 223 छक्के जड़े थे.