×

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले दुनिया के सात एक्टिव विकेटकीपर

टेस्ट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले सात एक्टिव विकेटकीपर की लिस्ट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है. इस लिस्ट में बांग्लादेश के दो खिलाड़ी हैं.

Most Stumpings Test

(Image credit- X)

Most Stumpings in tests: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर्स (एक्टिव प्लेयर्स) की लिस्ट में श्रीलंका का खिलाड़ी टॉप पर है, इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है.

01. निरोशन डिकवेला

श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला इस लिस्ट में टॉप पर है. निरोशन डिकवेला ने 54 मैच की 96 इनिंग में 27 बार स्टंपिंग की है. डोप
टेस्ट में फेल होने के बाद डिकवेला पर इस साल बैन लगाया गया है. उन्होंने 2023 में श्रीलंका के लिए आखिरी टेस्ट खेला था. (Image credit- Srilanka cricket X)

02. सरफराज अहमद

पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज अहमद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. सरफराज अहमद ने 54 मैच की 104 इनिंग में 22 बार स्टंपिंग की है. (Image credit- X)


03. टॉम ब्लंडेल

न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. टॉम ब्लंडेल ने 37 मैच की 58 इनिंग में 15 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है. (Image credit- Blackcaps X)

Rishabh Pant

Rishabh Pant gets called ‘most amusing’

04. ऋषभ पंत

भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. ऋषभ पंत ने 38 मैच की 75 इनिंग में 15 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है. (Image credit- X)

05. मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. मुशफिकुर रहीम ने 93 मैच की 99 इनिंग में 15 बल्लेबाजों को स्टंपिंग की है. (Image credit- Mushfiqur Rahim X)

06. लिटन दास

बांग्लादेश के एक और विकेटकीपर लिटन दास का नाम लिस्ट में छठे नंबर पर है. लिटन दास ने 46 मैच की 58 इनिंग में 15 स्टंपिंग की है. (Image credit- X)

07. जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो लिस्ट में सातवें नंबर पर है. जॉनी बेयरस्टो ने 100 मैच की 104 इनिंग में 14 बार स्टंपिंग की है. (Image credit- X)

Trending This Week